Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को सरकारी कार्यालय में रहेगी हॉफ टाइम छुट्टी, मुख्यमंत्री ने जारी किया आदेश

रायपुर : राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है। सीएम साय ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अवसर सचिव अंशिका ऋषि पांडेय अवर सचिव ने आज आदेश जारी किया है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि, छत्तीसगढ़ राज्य भगवान राम का ननिहाल है। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में 22 जनवरी को 2:30 बजे तक अवकाश रहेगा। वहीं, सभी शासकीय कार्यालय में हॉफ टाइम की छुट्टी रहेगी।

अयोध्या के नव निर्मित राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है। जिसके चलते केंद्र सरकार (Central government) 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान कर चुके हैं। अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ राज्य में भी आधे दिन की छुट्‌टी का आदेश जारी हो गया है।

Exit mobile version