Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

रिश्तेदार के घर चोरी! 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग के रवेलीडीह में रिश्तेदार के घर चोरी! 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार के जेवर बरामद!

दुर्ग। नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम रवेलीडीह में घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, चोरी गए करीब ₹60,000 मूल्य के संपूर्ण जेवरात बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 और 15 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात रूबिना बेगम के घर से जेवरात चोरी हुए थे। प्रार्थिया ने 15 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और उपलब्ध साक्ष्यों तथा मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर संदेही की पतासाजी की गई। पुलिस के अनुसार, जांच में प्रार्थिया के रिश्तेदार सोहेल अली, उम्र 20 वर्ष, निवासी गौरव नगर, जिला बालाघाट, मध्यप्रदेश की संलिप्तता सामने आई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर चोरी गए सोने-चांदी के संपूर्ण जेवरात, जिनकी अनुमानित कीमत ₹60,000 है, जब्त किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजे जाने की जानकारी दी गई है।

Exit mobile version