Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्रधानपाठक के घर चोरी… 6 लाख के सोने चांदी के जेवरात गायब.. जेल से रिहा होने के बाद वारदात को दिया अंजाम

रायपुर : पुलिस ने सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। हरिशंकर कुर्रे ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम भानसोज आरंग में रहता है। ग्राम डिहरी स्थित माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत् है। प्रार्थी की पत्नी भी उक्त स्कूल में ही उच्च शिक्षक के पद पर पदस्थ है। प्रार्थी 28 जून को अपनी पत्नी एवं पुत्र के साथ घर में ताला लगाकर स्कूल चला गया था। प्रार्थी का पुत्र दोपहर करीब 1 बजे घर गया। घर का दरवाजा खोलकर अंदर गया तो देखा कि हॉल में लगा दरवाजा टूटा हुआ था जिस पर प्रार्थी के पुत्र द्वारा प्रार्थी को सूचित किया गया।



सूचना देने पर प्रधानपाठक ने घर जाकर देखा तो बेडरूम के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और बेडरूम के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था। बेडरूम में रखे अलमारी का ताला टूटा हुआ था। आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात नही थे। कोई अज्ञात चोर प्रधान पाठक के घर के अंदर घुस कर आलमारी का ताला तोडा फिर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 411/2023 धारा 454, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।



वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में पीड़ित , उसके पुत्र सहित आस-पास के लोगो से विस्तृत पूछताछ (detailed inquiry) की गई। अज्ञात आरोपी की तलाश में पुलिस जाँच में जुट गई। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा तरीका वारदात के आधार पर चोरी/नकबजनी के पुराने एवं हाल ही में जेल से रिहा हुए आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।



इस दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा ग्राम भानसोज निवासी डागेश्वर साहू की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर डागेश्वर साहू उर्फ नानू साहू से घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी कन्हैया धीवर उर्फ डागा धीवर के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कन्हैया धीवर उर्फ डागा धीवर की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी सम्पूर्ण मशरुका कीमती लगभग 6,00,000/- रूपये जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी

  1. डागेश्वर साहू (22 वर्ष) पिता नंदकुमार साहू निवासी नर्सिंग चौक, ग्राम भानसोज थाना आरंग रायपुर।
  2. कन्हैया धीवर (21 वर्ष) पिता दुकालहा धीवरनिवासी बंधवा तालाब के पास, नरसिंग चौक, ग्राम भानसोज थाना आरंग रायपुर।
Exit mobile version