Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

IED की चपेट में आया जवान, एयरलिफ्ट कर लाया जाएगा रायपुर

बीजापुर : फिर से नक्सलियों का कायराना करतूत छत्तीसगढ़ में देखने को मिला है। माओवादियों द्वारा लगाया गया प्रेशर IED के ब्लास्ट होने से विशेष कार्य बल (STF) का  एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को जिला अस्पताल बीजापुर लाया जा रहा है।

घायल जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार के लिए राजधानी रायपुर भेजा जाएगा। आपको बता दे कि, यह घटना गुंडेम तोयानाला के पास की है। वहीं बताया जा रहा कि, जवानों की टीम चिन्नागेलूर कैम्प से एरिया डोमिनेशन पर निकली थी।

इस दौरान गुंडेम तोयानाला के पास माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED के ब्लास्ट होने से STF के आरक्षक प्रमोद शर्मा के पैर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बीजापुर लाया जा रहा है। वहीं घायल जवान को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए राजधानी रायपुर भेजा जाएगा।

Exit mobile version