Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पूर्व पति ने की हत्या, तलाक के बाद अलग रह रही थी महिला,

गरियाबंद : जिले के छुरा पुलिस थाना क्षेत्र के आवासपारा मोहल्ले में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली मामला सामने आया है। 35 वर्षीय महिला बिसनी मार्कंडेय की उसके पूर्व पति गोपी मार्कंडेय ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। महिला कि हत्या के पश्चात दोषी युवक स्वयं छुरा पुलिस थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस थाना प्रभारी दिलिप मेश्राम ने यह बताया कि दोषी युवक महासमुंद जिले का निवासी है।

 

करीब डेढ़ साल पहले दोनों का सामाजिक रूप से तलाक हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद गोपी, बिसनी को दोबारा अपने साथ रखना चाहता था। इस बात को लेकर अक्सर उनके बीच विवाद होते रहते थे। मृतका दो बच्चों की मां थी और दोनों बच्चों के साथ ही आवासपारा में रह रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोपी पहले भी महिला के घर आता-जाता था और उन दोनों के बीच कहा-सुनी होती रहती थी। सोमवार के दिन को हुई विवाद के बाद दोषी ने अचानक महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

इस घटना की सूचना मिलते ही छुरा थाना पुलिस घटना स्थल पर शीघ्र पहुंची और उस इलाके को सील कर दिया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया है। पुलिस इस घटना में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Exit mobile version