Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज़, बारिश ने दी गर्मी से राहत , जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?

CHHATTISGARH WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ राज्य में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की वजह से बीते 3 दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है। गर्मी के मौसम में बारिश जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। बदले हुए मौसम के चलते गर्मी से भी राहत मिली है।

पिछले 24 घंटों में रायगढ़ जिले के कापू क्षेत्र में सबसे ज्यादा 51.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, वहीं 3 दिनों में बिजली गिरने से 3 लोगों की जान चली गई है। मौसम विभाग (IMD) ने आज बस्तर संभाग के कुछ जिलों और राजधानी रायपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब कम हो रहा है। वहीं अगले 24 घंटों तक प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य रहेगा। लेकिन अगले 4 दिनों में उत्तर छत्तीसगढ़, विशेषकर सरगुजा और आसपास के जिलों में दिन के तापमान में 5 से 6 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ने की संभावना है।

Exit mobile version