Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गुरुजी मंगलुराम देवांगन के बहुमूल्य योगदान को मिला सम्मान, इनके नाम पर होगा कौही स्कूल का एक भवन

दुर्ग-पाटन : पाटन विधानसभा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कौही में प्रति माह की भांति जनवरी माह का शाला प्रबंधन एवं विकास समिति मासिक बैठक जनप्रतिनिधिगण, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति पदाधिकारियों एवं पालकों के उपस्थित में आज शनिवार को सुबह 8 बजे से शाला प्रांगण में आयोजित किया गया।

जिसमें विद्यालय में लगभग 80% बच्चों की औसत मासिक उपस्थिति-ठहराव, विगत माह आयोजित अर्धवार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के साथ ग्राम कौही में स्थापना वर्ष से लगभग 20 वर्षों तक शिक्षा दान के माध्यम से एक पीढ़ी को तैयार करने में बहुमूल्य योगदान देने वाले गांव के ही गुरूजी मंगलूराम देवांगन जी को सम्मान देने के क्रम में व उनके सम्मान को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु विद्यालय में एक कक्ष का नामकरण उनके नाम से करने पर विचार प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

आगामी 26 जनवरी को परिवारजनों व जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों के पावन उपस्थिति में ध्वजारोहण पश्चात लोकार्पित किया जाएगा। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति शासकीय प्राथमिक शाला कौही के बैठक में सरपंच मनोरमा टिकरिहा, उपसरपंच धनेश्वर देवांगन, एसडीएमसी अध्यक्ष गंगा राम साहू, पूर्व माध्यमिक प्रधानपाठक संतोष महिलांगे, प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे, शिक्षक भानूराम साहू, शिक्षा स्वयं सेवी टेमन निषाद, सोनी कौशिक, गुरूजी मंगलूराम देवांगन के सुपुत्र भूखन देवांगन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी और पालकगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version