Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

“राजनांदगांव को भ्रष्टाचार और कुशासन से मुक्त करने का समय आ गया है” – अंकित गढ़वाल*

अंकित गढ़वाल_* भारतीय जनता युवा मोर्चा राजनांदगाँव

राजनांदगांव : महापौर श्रीमती हेमा देशमुख का कार्यकाल 3 जनवरी को समाप्त हो गया है। कांग्रेस के नेतृत्व में बीते 5 वर्षों का यह कार्यकाल नगर निगम के इतिहास का सबसे अव्यवस्थित और भ्रष्टाचारी कार्यकाल साबित हुआ। जनता की बुनियादी समस्याओं को नजरअंदाज किया गया, और विकास कार्य पूरी तरह ठप रहे।⬇️शेष नीचे⬇️

वही भाजयुमो नेता अंकित गढ़वाल ने कहा कि, “महापौर के कार्यकाल में न सड़कों का निर्माण हुआ, न सफाई व्यवस्था सुधरी, और न ही पेयजल की समस्या का समाधान हुआ। निगम कर्मचारियों और पार्षदों का वेतन तक रोक दिया गया। जिन कार्यों को अंजाम दिया गया, उनमें भ्रष्टाचार की खबरें सामने आती रहीं। कांग्रेस का यह कार्यकाल जनता के साथ विश्वासघात से अधिक कुछ नहीं था।⬇️शेष नीचे⬇️

उन्होंने आगे कहा कि 3 जनवरी से नगर निगम की जिम्मेदारी कलेक्टर साहब संभालेंगे, जो नगरीय निकाय चुनाव तक देखरेख करेंगे। “अब समय आ गया है कि राजनांदगांव की जनता कांग्रेस के कुशासन को पूरी तरह नकारते हुए भाजपा के सुशासन और विकास पर विश्वास जताए। अंकित गढ़वाल ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि नगर निगम को पारदर्शी, स्वच्छ और जनता की उम्मीदों पर खरा उतारने वाला नेतृत्व प्रदान किया जाए ।⬇️शेष नीचे⬇️

अंकित गढ़वाल ने जनता से अपील की कि आने वाले चुनाव में भाजपा को समर्थन दें ताकि राजनांदगांव को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाया जा सके। भाजपा ने हमेशा विकास और जनता की भलाई को प्राथमिकता दी है, और यही सुशासन नगर निगम में भी लाया जाएगा।

Exit mobile version