Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

चोर ने स्कूटी चोरी कर बदला नंबर प्लेट, पुलिस ने किया शातिर चोर को गिफरतार, जानिए पूरा मामला !

बलौदाबाजार : शहर के मंगलम कॉलोनी से स्कूटी चोरी करने वाले एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोर ने स्कूटी चोरी करने के बाद स्कूटी की नंबर प्लेट और अन्य पहचान चिन्हों को बदलकर उसे छिपा दिया था। थाना पुलिस की सतर्कता और जांच पड़ताल के चलते दोषी कि पहचान की गई और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किता गया है।

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने अपना चोरी का गुनाह कबूल कर लिया है, जिसके बाद चोरी की गई स्कूटी को भी पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया। पुलिस ने यह बताया कि आरोपी द्वारा चोरी की गयी स्कूटी को वह बेचने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसे पुलिस ने पकड़ लिया है। फिलहाल आरोपी के विरुद्ध आवश्यक धाराओं में यह मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version