* युवाओं के संघर्षशील नेतृत्व को मिला सम्मान – चिंटू सोनकर बने भाजयुमो जिला अध्यक्ष..
* विद्यार्थी आंदोलनों से संगठन निर्माण तक का सफर, पार्टी नेतृत्व ने जताया पूर्ण विश्वास…
* नोमेश वर्मा एवं आशुतोष सिंह ठाकुर को मिला महामंत्री का जवाबदारी…
बता दें कि “चिंटू सोनकर” का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन छात्र राजनीति से प्रारंभ हुआ, जहां उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से विद्यार्थियों के हक एवं अधिकारों के लिए अनेक बड़े आंदोलन एवं संघर्षों का नेतृत्व किया। छात्रहित, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा युवाओं की आवाज को बुलंद करने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव उल्लेखनीय रही है।
इसके साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी वे पूर्व में जिला मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। साथ ही मोहड़–सिंगड़ाई शक्ति केंद्र क्रमांक 13 के संयोजक के रूप में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया। उनके संयोजक कार्यकाल में भाजपा को विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में भारी मतों से बढ़त प्राप्त हुई, जो उनकी संगठन क्षमता एवं जमीनी पकड़ को दर्शाता है।
वहीं संगठन को और सुदृढ़ बनाने हेतु नोमेश वर्मा (पूर्व अध्यक्ष, सरपंच संघ) एवं आशुतोष को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं इस नियुक्ति की घोषणा के पश्चात जिले भर के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। चौक-चौराहों पर आतिशबाजी, मिठाई वितरण एवं बधाई संदेशों के माध्यम से खुशी का इजहार किया गया।
नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष चिंटू सोनकर ने प्रदेश नेतृत्व एवं वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे युवाओं को साथ लेकर संगठन विस्तार, राष्ट्रहित, समाजसेवा एवं भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।