Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तूफान की तबाही से 231 बटालियन जावंगा गीदम का बैरक बर्बाद, जवान घायल

दंतेवाड़ा : कल 18 मार्च को छत्तीसगढ़ के  अधिकांश हिस्सों में अचानक तेज तूफान और ओला वृष्टि बारिश ने दंतेवाड़ा के  231 बटालियन जावंगा गीदम, स्थित बैरक को भी नहीं बख्शा। दंतेवाड़ा में तेज बारिश/तुफान एवं ओलावृष्टि के कारण जवानों के लिए बनाई गई महत्‍वपूर्ण आधारभूत संरचना क्षतिग्रस्‍त हो गई जिसके कारण जवान काफी परेशान है।

कल 18 मार्च 2023 को शाम के समय लगभग 19;30 बजे 231 बटालियन मुख्‍यालय जावंगा गीदम, दंतेवाड़ा में तेज बारिश/तुफान एवं ओलावृष्टि के कारण जवानों के रहने वाली बैरक, बाथरूम, मैस स्‍टोर एवं सरकारी सम्‍पत्ति को भारी नुकसान पहुँचा है साथ ही बैरक में रह रहे 4 जवानो को चोट पहुंची है।

वही 1 जवान को बांये कंधे में अधिक चोट पहुंची है जिसे जिला अस्‍पताल दंतेवाड़ा में ईलाज हेतु भेजा गया है। साथ ही चोटिल जवानों का उपचार बटालियन अस्‍पताल में किया जा रहा है  मौके पर बटालियन में मौजूद श्री सुरेन्‍द्र सिंह कमाण्‍ड़ेंट द्वारा क्षतिग्रस्‍त हुए ईमारतों का मुआयना किया। जान माल व संपत्ति के नुकसान का जायजा लिया।

क्षतिग्रस्‍त संपत्ति के नुकसान का आकलन कर उसकी सूचना वरिष्‍ठ अधिकारियों को भी दी गई। कमाण्‍डेंट महोदय ने जवानों के लिए आवश्‍यक सुविधा उपलब्‍ध करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों से पत्राचार भी किया ।

Exit mobile version