Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भिलाई में राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता संपन्न, पाटन के अनन्या और अंतरा ने जीते स्वर्ण पदक

* भिलाई में राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता संपन्न, पाटन के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, अनन्या वर्मा और अंतरा साहू ने जीते स्वर्ण पदक…
* योग में दिखी प्रतिभा की शक्ति, 150 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आजमाया कौशल…
https://youtu.be/vZNruxugO08?si=_9P32dusz3vkGZKG

भिलाई :  बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-6 भिलाई में आयोजित सब जूनियर/जूनियर/सीनियर राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए करीब 150 खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्गों में अपने योग कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डॉ. योगेश जंघेल (एम.डी., दंत रोग विशेषज्ञ) रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. संजय जैन (वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी) ने की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता में पाटन क्षेत्र के छह खिलाड़ियों ने भाग लेकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। सब जूनियर बालिका आर्टिस्टिक सिंगल योगासन वर्ग में अनन्या वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।

वहीं 5+9 आयु वर्ग बालक ट्रेडिशनल योगासन में खिलेन्द्र कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 9+14 आयु वर्ग बालिका आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में अंतरा साहू ने स्वर्ण पदक जीता, साथ ही ट्रेडिशनल योगासन में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के आधार पर तीन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए किया गया, जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग खिलाड़ी धीरेन्द्र कुमार वर्मा मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर डॉ. दिनेश चंद्रवंशी (जिला आयुष अधिकारी), गोस्वामी जयंत विष्णु भारती (छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन), डॉ. अनिता साहू, योग गुरु तुलाराम वर्मा, लालराम वर्मा, खिलेन्द्र साहू, भारत लाल ताम्रकार एवं संतोष यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version