Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शराबी मां की बेटे ने की हत्या, मोहल्ले में सरेआम दिया वारदात को अंजाम

अंबिकापुर : अंबिकापुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक नाबालिग बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी है। इस वारदात की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर वहां पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने मृत महिला के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े :- वेल्डिंग करते वक्त हुआ ब्लास्ट, कर्मचारी का हाथ जला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह वारदात अंबिकापुर के मैनपाट कमलेश्वरपुर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है। जहाँ मां की शराब पीने की आदत से परेशान नाबालिग बेटे ने अपनी माँ की हत्या कर दी। दरअसल, नाबालिग की मां शराब पीकर बस्ती में लेटी हुई थी। जब युवक ने उसे इस हालत में देखा तो वो गुस्से में आग बबूला हो गया और पास में रखे पत्थर से अपनी मां पर वार कर दिया।

यह भी पढ़े :- मवेशी बेचने निकले 2 युवकों कि लात-घूंसे से की पिटाई, जानिए पूरा मामला !

जिस हमले में युवक की मां की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने मृत महिला के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े :- खूंखार तेंदुए ने किया एक युवक पर हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

Exit mobile version