Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

IED की चपेट में आया सुरक्षा बल का जवान, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा राजधानी रायपुर…

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के नारायणपुर में IED की चपेट में आने से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया है। यह घटना जिले के तोयामेटा के जंगल हुआ है। जहां नक्सलियों ने आईडी प्लांट कर रखे थे, जिसकी चपेट में आ जाने से एक जवान बुरी तरह से जख्मी हो गया है। घायल जवान को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर राजधानी रायपुर लाया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आज नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना से जिला सुरक्षा बल और DRG की संयुक्त टीम रोड सुरक्षा ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी, इस दौरान दोपहर लगभग 2 बजे तोयमेटा व कवानार के बीच जंगल में आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी का 1 जवान बुरी तरह से जख्मी हो गया । फिलहाल, घायल जवान की हालात खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

Exit mobile version