Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

होलिका दहन की पावन अग्नि नकारात्मकता के अंत और नई ऊर्जा का संदेश

▶️ भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य योगेश खत्री का संदेश

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य योगेश खत्री ने होलिका दहन के पावन अवसर पर कहा कि होलिका दहन की अग्नि को सनातन परंपरा में अत्यंत पवित्र और ऊर्जा से भरपूर माना गया है। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन की नकारात्मकता, अहंकार और बुराइयों को समाप्त करने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे बड़े-बुजुर्गों के अनुसार होलिका दहन की अग्नि की परिक्रमा करना मात्र एक परंपरा का निर्वहन नहीं है बल्कि यह ईश्वर के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने और अपनी भूलों के लिए क्षमा याचना करने का एक माध्यम भी है। अग्नि के चारों ओर श्रद्धा और आस्था के साथ परिक्रमा करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है।
श्री खत्री ने आगे आगे कहा कि होली का पर्व हमें आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। होलिका दहन के माध्यम से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हम अपने भीतर की बुराइयों, ईर्ष्या-द्वेष और नकारात्मक विचारों को त्यागकर एक नई शुरुआत करें। यह पर्व सामाजिक समरसता और एकता को सुदृढ़ करने का भी अवसर है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस पावन पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाएं और समाज में सौहार्द एवं सकारात्मकता का वातावरण बनाए रखें। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए सुरक्षित और स्वच्छ होली मनाने का संदेश भी दिया। अंत में उन्होंने सभी जिलेवासियों को होली और होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version