* ऑटो में QR कोड लगाने की प्रक्रिया का शुभारंभ, एक सप्ताह में शत-प्रतिशत ऑटो का होगा रजिस्ट्रेशन…
* उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा ऑटो एवं ई-रिक्शा में QR कोड लगाने की प्रक्रिया के तहत ऑटो रजिस्ट्रेशन पोर्टल का किया गया शुभारंभ…
* रजिस्ट्रेशन के बाद प्रत्येक ऑटो को QR कोड उपलब्ध कराया जाएगा…
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा कहा गया कि दुर्ग जिला ऑटो को QR कोड के माध्यम से डिजिटल रूप से रजिस्टर करने वाला छत्तीसगढ़ का तीसरा जिला बनेगा।
वहीं QR कोड के माध्यम से ऑटो एवं चालक से संबंधित आवश्यक जानकारी पुलिस के पास सुरक्षित रहेगी, जिससे किसी भी प्रकार की घटना होने पर पुलिस को त्वरित कार्रवाई एवं पहचान में सहायता मिलेगी।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आगामी 01 सप्ताह के भीतर जिले के सभी ऑटो एवं ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन पूर्ण कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा।