Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आलीखूटा में अतिक्रमण हटाकर, किया जल निकासी समस्या का निराकरण

आलीखूटा में अतिक्रमण हटाकर, किया जल निकासी की समस्या का निराकरण

कलेक्टर के निर्देश पर की गई त्वरित कार्रवाई
* अतिक्रमण हटाकर जल निकासी की समस्या का किया गया निराकरण

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव द्वारा ग्राम आलीखूटा के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान ग्रामीणों ने समीपस्थ तालाब के पानी की निकासी नहीं होने के कारण जलभराव की स्थिति निर्मित होने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने पानी की निकासी की व्यवस्था तत्काल कराने का आग्रह किया।

कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके पर उपस्थित तहसीलदार एवं पटवारी को जल निकासी की समस्या का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश के बाद राजस्व अमले द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए जल निकासी में बाधक अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण हटाए जाने के पश्चात तालाब के पानी की निकासी सुचारू हो गई तथा ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से राहत मिली।

Exit mobile version