Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दोस्तों के साथ नहाने गए आयुष की नदी में डूबने से हुई मौत, जाँच में जुटी पुलिस, जानिए पूरा मामला !

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए 8 वर्षीय आयुष की डूबने से मृत्यु हो गई। घटना गौरेला पुलिस थाना क्षेत्र के मेडुका गांव के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और आयुष को शीघ्र जिला हॉस्पिटल लेकर गए। हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मृत्यु से परिवार में मातम पसर गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेडु का गांव का आयुष आज अपने दोस्तों के साथ एलान नदी के पास खेलने के लिए पहुंचा था। जिस दौरान वह नदी में नहाने के लिए उतर गया।

लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं लगने पर वह डूबने लगा। उसे डूबते देख आसपास मौजूद अन्य बच्चों ने उसे बचाने के लिए आसपास मदद की गुहार लगाई। ग्रामीणों की मदद से बच्चे को बाहर निकाल लिया गया। बच्चे को लेकर ग्रामीण और परिजन हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने नाक-कान और मुंह में पानी भरने से मौत का कारण बताया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गौरेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Exit mobile version