*ऑटो में भरकर ले जा रहे 30 कट्टा पीडीएस चावल को, ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं की मदद से पहुंचाया थाना*

शिकायत के बाद बुधवार को खाद्य निरीक्षक सुधा महिलांग द्वारा थाने पहुंच कर जप्त किये पीडीएस चावल का सेंपल लेकर पंचनामा तैयार कर जांच के लिए भेजा गया। वहीं शुरुआती जांच में बताया गया की उक्त चावल को जंजगिरी कुम्हारी में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान क्रमांक 431006015 संचालनकर्ता महामाया महिला स्व सहायता समूह द्वारा दुकान से पी. डी एस चावल (संभावित) प्लास्टिक बोरे में 30 कट्टा (भर्ती 50 कि ग्रा) नीले कलर के ऑटो क्रमांक CG07 CQ2058 में भरकर ले जाया जा रहा था जिसे जंजगिरी के ग्रामीणों एवं पार्षद लोकेश साहू द्वारा पकड़ा गया।
प्राथमिक जांच के आधार पर कुम्हारी थाना द्वारा धारा 151 के तहत कार्यवाही कर जांच किया जा रहा है। यहां यह बताना भी आवश्यक है कि विगत लंबे समय से कई स्थानीय शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में अनियमितताओं की जानकारी आ रही थी। इस बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा है कि सरकार द्वारा गरीबों को दी जाने वाली राशन में गड़बड़ियां बर्दाश्त नही की जाएगी। एक ओर शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में हितग्राहियों को चावल नही मिलता और दूसरी ओर इस तरह की घटना बेहद दुखद है इसे बर्दाश्त नही किया जाएगा।