Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई , और कोई नहीं उसका भाई ही निकला हत्यारा

बलरामपुर : जिले के विजयनगर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत गम्हरिया में 16 जून को खेत में मिली युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जाँच में पता चला की युवती का हत्यारा उसका भाई ही है ।

बता दे की जिले की ग्राम पंचायत गम्हरिया निवासी शकुंतला की लाश उसके घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर खेत में पड़ी मिली थी। सुबह जब परिजनों ने लाश देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई थी। वही पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम  रिपोर्ट के बाद हत्या और बलात्कार का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

वही कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस को पता चला कि मृतिका लगातार अपने भाई संजय सिंह से ही फोन पर बातचीत किया करती थी। तभी पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के भाई संजय को गिरफ्त में लेकर जब पूछताछ शुरू किया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

दरअसल आरोपी ने देर रात अपनी बहन को किसी लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद आक्रोश में आकर अपनी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था। वही इस मामले में पुलिस ने आज आरोपी भाई को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version