अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेरने जा रहे मितानिनो बहनों को पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह रोकी ।
B. R. SAHU CO-EDITOR
Cg24News-R :- छत्तीसगढ़ के सभी जिले में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी मितानिन बहने मुख्यमंत्री निवास घेरने जा रहे थे तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें बीच में ही रोक दिया।
मितानिनो प्रमुख मांगे हैं।
1. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में शामिल किया जाए।
2. मानदेय में 50 प्रतिशत की वृद्धि हो।
3. ठेका प्रथा समाप्त की जाए।https://dai.ly/x9pys3m
धमतरी, बालोद, गरियाबंद…….आदि कई जगहों पर चक्का जाम कर जंगी प्रदर्शन किया गया।
सात अगस्त से जारी इस बेमियादी हड़ताल के कारण कई ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो गई हैं. गर्भवती महिलाएं और शिशुवती माताएं विशेष रूप से प्रभावित हुई हैं, क्योंकि उनका नियमित इलाज और देखभाल नहीं हो पा रहा है ।