Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

देश की जनता राजनीतिक स्थिरता चाहती है – मोहम्मद इरफान शेख

राजनांदगांव । लोकप्रिय सांसद संतोष पांडे को भाजपा से लगातार दूसरी बार लोकसभा टिकट मिलने पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान शेख व हैरी जोसेफ ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए मोदी सरकार के अनुभवी सांसद संतोष पांडे को टिकट मिलना ज्यादा उचित था और राजनीति के गलियारों में अनुमान भी यही लगाया जा रहा था। कि संतोष पांडे रिपीट होंगे और हुआ यही भाजपा नेता द्वय ने कहा कि संतोष पांडे के संसदीय कार्यकाल में ही बड़ी-बड़ी चुनौतियां आई उनके नेतृत्व में उन चुनौतियों को हम सब मिलकर पार किया है।

द्वय श्री शेख और जोसेफ ने आगे कहा कि विश्व व्यापी कोरोना महामारी के दौरान जब पूरी दुनिया में बड़ी तादाद में लोग कल कवलित हुए तब संतोष पांडे के नेतृत्व में भाजपा संगठन ने सड़कों और बस्तियों में घूम-घूम कर घर-घर राशन पहुंचाने में मदद की जो बाहर से लौटने वाले मजदूर थे उनकी हर तरह से मदद की पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया उसके बाद विधानसभा चुनाव में महाभ्रष्ट भूपेश बघेल नीत कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने में जान लगा दिया गया।

नेता द्वय कहा कि पिछले 10 साल से केंद्र की सत्ता में बैठी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत की साख बढ़ा रहा है केंद्र सरकार ने ऐसे कई अकल्पनीय कार्य किए हैं देश हित और जनहित के कार्य किए हैं जो कांग्रेस की कल्पना से बाहर की बात थी जैसे की कश्मीर से दोहरी नागरिकता समाप्त करना आतंकी शिविरों पर पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक और नया संसद भवन निर्माण विभिन्न देशों के युद्ध में सफल कूटनीतिक चाल से विश्व में भारत की साख बढ़ाना चीन की हरकतों पर करारा जवाब देना स्वदेशी अस्त्रों शास्त्रों का निर्माण चंद्रयान सहित और कई बातें हैं जो कांग्रेस को जिसके कारण मोदी जी की लोकप्रियता देश दुनिया में बढ़ी है आगे आगामी 5 साल के लिए देश के गरीबों को निशुल्क राशन की व्यवस्था करने की घोषणा भी काम बड़ी बात नहीं है।

दोनों नेताओं ने यह भी कहा कि अब देश की जनता भारतीय जनता पार्टी के रूप में स्थाई सरकार चाहती है इसका कारण यह है कि देश लगातार प्रगति करते हुए विकसित भारत बने यही देशवासियों का सपना भी है जिसे भाजपा सरकार के अलावा कोई कर भी नहीं सकती है राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में भी विकास की गंगा बही है रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है रेल लाइनों को विस्तार भी हुआ है।

प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक योजनाएं है जो गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम कर रही है संतोष पांडे के दूसरी बार टिकट मिलने पर उन्हें बधाई देते हुए आम मतदाताओं से अपील की है कि देश में स्थाई सरकार के लिए राजनांदगांव से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे को भारी बहुमत से विजई बनाते हुए मोदी सरकार को पुनः तीसरी बार दिल्ली की गद्दी सौंपे।

Exit mobile version