Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

फांसी लगाकर नवविवाहित ने की खुदखुशी, सरुराल पक्ष हुआ गिरफ्तार

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ में नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। अब पुलिस ने जांच के बाद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले पति, सास और जेठानी को गिरफ्त में ले लिया है। घटना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, 20 साल की युवती की शादी करीब एक साल पहले प्रकाश सिंह के साथ हुई थी। शादी की शुरुआत में सब ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ दिन बाद से छोटी-छोटी बातों पर ससुराल पक्ष विवाद करने लगा। आए दिन विवाहिता के साथ उसके पति, सास और जेठानी का झगड़ा हुआ करता था।

5 अप्रैल 2025 को भी घरेलू किसी बात पर विवाहिता का उसकी जेठानी के साथ विवाद हो गया। जब उसका पति घर पहुंचा, तो उसके साथ भी झगड़ा हो गया। तब विवाहिता ने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। इस घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ऐसे में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की शुरूआत किया। जहां जांच में खुलासा हुआ कि विवाहिता को खुदकुशी करने के लिए उकसाया जाता था। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के पति प्रकाश सिंह, उसकी सास और जेठानी को आज गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version