नवनिर्वाचित सरपंच सत्यनाराय टिकरिहा ने लिया रानीतराई को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का संकल्प ।
B. R. SAHU CO-EDITOR
Cg24News-R:- ग्राम पंचायत रानीतराई में नवनिर्वाचित सरपंच सत्यनाराय टिकरिहा व पंचों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लिया और संकल्प लिया की हम सब मिलकर रानीतराई को एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का प्रयास करेंगे रानीतराई आसपास के गांव का हृदय स्थल है जहां आसपास के ग्रामीण आकर अपना जीवकोपार्जन करता हम सब का सम्मान करते हुए एक स्वच्छ एवं निर्मल ग्राम पंचायत का निर्माण करेंगे इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, नवनिर्वाचित जनपद सदस्य रश्मि वर्मा, केदार वर्मा, भविष्य जैन, राजा ठाकुर, भुनेश्वर विश्वकर्मा एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।