Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजधानी रायपुर से विशाखापट्टनम के लिए शुरू होगी नई फ्लाइट, जारी हुआ शेड्यूल, अब सिर्फ इतना होगा किराया

Visakhapatnam Flight : छत्तीसगढ़ राज्य के हवाई यात्रियों के लिए विशाखापट्टनम अब एक नया डेस्टिनेशन बनने जा रहा है। बजट एयरलाइंस इंडिगो ने रायपुर-विशाखापट्टनम-रायपुर सेक्टर में 31 मार्च से नई फ्लाइट शुरू करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। प्रदेश के कारोबारी, विद्यार्थी और पर्यटक लंबे समय से इस रूट पर सीधी फ्लाइट की मांग कर रहे थे।

सप्ताह में 5 दिन उड़ान सेवा 

इंडिगो की यह फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए 78 सीटर एटीआर (ATR) विमान लगाया गया है जिससे  रायपुर से विशाखापट्टनम तक का सफर सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरा होगा। शुरुआती दौर में 31 मार्च को राजधानी रायपुर से विशाखापट्टनम तक की टिकटें मात्र 3,000 रुपये में उपलब्ध हैं।

आपको बता दें कि, विशाखापट्टनम स्वास्थ्य सेवाओं, एजुकेशन, वीकेंड टूरिज्म और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में लोकप्रिय है। इस फ्लाइट के शुरू होने से यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इंडिगो एयरलाइंस ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से इंदौर, भोपाल और प्रयागराज के लिए भी नई फ्लाइट्स शुरू करने की योजना बनाई है।  वही इन उड़ानों के शुरू होने से इंदौर, भोपाल और प्रयागराज के फेयर भी सस्ते होंगे।

इंदौर-रायपुर-इंदौर फ्लाइट 30 मार्च से प्रतिदिन चलेगी

उड़ानों का शेड्यूल (Raipur to Visakhapatnam Flight)

रायपुर-इंदौर (Raipur to Indore Flight)

  1. इंडिगो 6E 7295 – इंदौर से सुबह 6:30 बजे, रायपुर 8:30 बजे।
  2. इंडिगो 6E 7296 – रायपुर से दोपहर 12:50 बजे, इंदौर 2:45 बजे।

रायपुर-प्रयागराज (Raipur to Prayagraj Flight)

  1. इंडिगो 6E 7295 – रायपुर से 8:50 बजे, प्रयागराज 10:25 बजे।
  2. इंडिगो 6E 9296 – प्रयागराज से 10:50 बजे, रायपुर 12:30 बजे।

रायपुर-भोपाल (Raipur to bhopal Flight)

  1. इंडिगो 6E 7149 – भोपाल से सुबह 9:40 बजे, रायपुर 11:10 बजे।
  2. इंडिगो 6E 7469 – रायपुर से 11:30 बजे, भोपाल 1:00 बजे।
Exit mobile version