Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बिना परमिशन के निर्माण करना महंगा पड़ गया, नगर निगम ने की ताबड़तोड़ करवाई

बिना परमिशन के निर्माण करना व्यक्ति को महंगा पड़ गया, 1 एकड़ में खड़ा कर दिया बाउंड्री वाल, नगर निगम ने की ताबड़तोड़ करवाई

भिलाई : नगर निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत बिना परमिशन के निर्माण करना व्यक्ति को महंगा पड़ गया। कोहका के विवेकानंद नगर में करीब 40 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर बिना अनुमति के बाउंड्री वाल का निर्माण किया जा रहा था, फिर निगम के अधिकारियों ने परमिशन लेकर ही निर्माण कार्य करने की समझाइश दी थी।

इसके बावजूद नजरअंदाज करते हुए व्यक्ति ने बिना भवन अनुज्ञा प्राप्त किए बाउंड्री वाल बना लिया। नगर पालिका निगम भिलाई से अनुमति नहीं होने के कारण आज अतिरिक्त तहसीलदार क्षमा यदु, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, भवन अनुज्ञा विभाग के उप अभियंता शहबाज अहमद, प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी सुनील निमाडे अपनी टीम के साथ तथा आवश्यक संसाधन जैसे जेसीबी आदि लेकर मौके पर पहुंचे और अवैध रूप से बनाए हुए बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया।

1 घंटे में पूरे स्ट्रक्चर को निस्तेनाबूत करके गिरा दिया गया। बाउंड्री वॉल बनाने को लेकर इसकी पुरजोर शिकायतें भी हुई थी। जिसको देखते हुए कार्यवाही की गई। निगमायुक्त रोहित व्यास ने अवैध निर्माण, अवैध अतिक्रमण तथा अवैध प्लाटिंग पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसी तारतम्य में भिलाई निगम क्षेत्र में कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है।

Exit mobile version