Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बदमाशों ने फल व्यापारी को चाकू मारकर लूटे पैसे

सांकेतिक चित्र

दुर्ग : छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम नगर में उड़िया बस्ती में रहने वाले तीन बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बता दे की बीती रात करीब 12 से 1 बजे के बीच पंडाल में घुसकर तोड़फोड़ की। इसके बाद महिला दुकानदार का समान बाहर फेंक कर अस्त व्यस्त कर दिया और दुकान से 20 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। वहीं फल व्यापारी को रोककर तीन बदमाशों ने मारपीट की और चाकू मारकर व्यापारी से 28 हजार रुपए का समान लूटकर फरार हो गए। छावनी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया है। जबकि सुपेला पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

वही छावनी पुलिस के मुताबिक श्याम नगर निवासी परसराम साहू की शिकायत पर उड़िया बस्ती निवासी भोदू, धीरज और साहिल के खिलाफ धारा 427, 294, 506, 452, 392 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पंडाल में तोड़फोड़ करने के बाद निर्मला यादव की दुकान में तोड़फोड़ और लूट करके फरार हो गए।

दूसरी तरफ सुपेला पुलिस ने हार्डवेयर लाइन सुपेला निवासी बिशेसर केशरवानी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 294, 324 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। वही शैलेंद्र ने बताया कि यह घटना उसके चाचा राजेंद्र के साथ हुई है। चाचा फल का ठेला लेकर घर लौट रहे थे तभी संजय नगर तालाब के पास आरोपियों ने उन्हें रोककर मारपीट की। चाकू मारकर 28 हजार रुपए के फल, तराजू और इनवर्टर बैटरी लूटकर वंहा से फरार हो गए थे।

Exit mobile version