Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

घर जा रही महिला के साथ बदमाशों ने किया मारपीट, घर जलाने की दी धमकी

रायपुर : महिला अपने काम कर के घर वापस लौट रही थी। फिर कुछ बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट करने लगे। खम्हारडीह पुलिस ने बताया की हेमा गोयल बाई काम करती है। जो गांधी नगर कुसुम छुरा के पास काम से गई थी वहां से वापस अपने घर की ओर जा रही थी।

रास्ते मे सुलभ शौचालय शक्ति नगर के पास अमित जगत मिला और पुरानी बात को लेकर गाली-गलौजकरने लगा। और इतना ही नहीं आरोपी ने घर जलाने को लेकर धमकी दे दी।

जानकारी के मुताबिक मोहल्ले के कई लोगों के साथ भी मारपीट भी किया। वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अमित जगत के खिलाफ केस दर्ज किया है, एवं प्रांरभिक जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version