Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पाटन विकासखंड के सभी 57 संकुल शैक्षिक समन्वयकों के बैठक संपन्न

प्रारम्भिक भाषाई एवं गणितीय कौशल व अन्य शैक्षिक गतिविधियों पर समीक्षा बैठक

पाटन 28.06.2022/नए शिक्षा सत्र के रणनीति तैयार करने हेतु दुर्ग जिले के डीएमसी श्री सुरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पाटन विकासखंड के सभी 57 संकुल शैक्षिक समन्वयकों के साथ बैठक आयोजित किया गया बैठक में सर्वप्रथम प्रारंभिक भाषा शिक्षण हेतु संचालित नींव अधिगम संवर्धन कार्यक्रम के जिला समन्वयक श्री हेमन्त साहू द्वारा कार्यक्रम के मुख्य उपलब्धियों को साझा किया गया जिसमें ग्रीष्मकालीन गतिविधि, एंड लाइन आंकलन और आगामी शिक्षक प्रशिक्षण की जानकारी साझा की गई तथा सभी संकुल शैक्षिक समन्वयकों को अवगत कराया गया कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी गणितीय कौशल पर चयनित 88 प्राथमिक शालाओं में प्रारंभिक भाषा शिक्षण के साथ-साथ बुनियादी गणित शिक्षण पर भी काम होगा |

बैठक के दौरान डीएमसी दुर्ग द्वारा एफएलएन निपुण भारत मिशन के अधिगम लक्ष्यों पर चर्चा किया गया तथा इसे प्राप्त करने के लिए आवश्यक रणनीति तैयार करने कहा गया | इसके साथ-साथ बालवाड़ी, शाला प्रवेशी बच्चों, शाला त्यागी बच्चों, मासिक संकुल बैठक एवं यूडाइस डाटा पर चर्चा किया गया |

बीईओ पाटन श्री टी आर जगदल्ले द्वारा गणवेश वितरण एवं यूडाइस डाटा को पोर्टल में अपलोड करने व नियमित कक्षा सञ्चालन हेतु शिक्षकों को निर्देश देने कहा गया | इस दौरान समग्र शिक्षा से डीएमसी दुर्ग श्री सुरेन्द्र पाण्डेय, बीईओ पाटन श्री टी आर जगदल्ले, बीआरसीसी पाटन श्री खिलावन चौपडिया, नींव अधिगम संवर्धन कार्यक्रम के जिला समन्वयक श्री हेमन्त साहू, ब्लॉक समन्वयक हलधर साहू, राघवेन्द्र साहू, ओंकार मिश्रा, सीएसी जैनेद्र गंजीर, ललित बिजौरा, खिलेश वर्मा, सुशील सूर्यवंशी एवं समस्त संकुल समन्वयक गण उपस्थित रहे |

Exit mobile version