Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

गर्दन में चाकू घुसा युवक स्वयं बाइक चलाकर पहुंचा अस्पताल… सोशल मीडिया में बना हीरो

नवी-मुंबई : मुंबई के एक व्यवसायी की गर्दन पर चाकू लगाने के बाद वे स्वयं मोटरसाइकिल पर खून से लथपथ अस्पताल पहुंचा जिससे घायल युवक को इलाज मिलने के बाद उसका जान बच गया। यह घटना दो दिन पूर्व की है जब 30 वर्षीय युवक तेजस जयदेव पाटिल को सुबह उसके भाई 28 वर्षीय मोनिश ने विवाद के चलते गर्दन पर चाकू घुसाद दिया। गर्दन में चाकू लगने के बाद काफी खून बहाने लगा। तभी तेजस ने अपने ससुर को फोन किया और उनकी मोटरसाइकिल पर बैठ कर सीधे MPCT अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंच गया।

वही डॉक्टरों ने घायल तेजस को तुरंत ICU में भर्ती कराया जहां डॉ. प्रिंस सुराणा और विशेषज्ञों की टीम ने युवक की सावधानी पूर्वक ईलाज कर गर्दन में घुसे चाकू को बिना किसी नुकसान के सफल ऑपरेशन कर निकाला जिससे युवक की जान बच गई। इस जटिल ईलाज के दौरान डॉ. विनोद पचड़े, डॉ. आदित्य पाटिल और डॉ. मौनीत भूटा शामिल थे जिन्होंने देखा कि पाटिल को 8 सेमी से ज्यादा गहरा घाव है। व चाकू गर्दन के दाहिनी ओर के नाजुक हिस्से में लगभग 60 प्रतिशत घुसा हुआ था जिससे खून बह रहा था । अस्पताल प्रमुख डॉ. सुराणा ने बताया उन्हें चाकू को निकालने के लिए बहुत सावधानी से सर्जरी करनी पड़ी जिससे कि गर्दन में कोई तंत्रिका या धमनी क्षतिग्रस्त न हो. क्योंकि इससे युवक को स्थायी विकलांगता या जीवन को खतरा हो सकता था। चाकू पूरी तरह से युवक के गर्दन में जाम हो गया था । उन्होंने बताया की यह एक चमत्कार है जिससे कि धमनी में नसों को कोई नुकसान नहीं हुआ अन्यथा युवक तुरंत दम तोड़ देता।

अस्पताल के डॉ. सुराना ने बताया की तेजस पाटिल का चार घंटे तक लंबी सफल सर्जरी हुई. सौभाग्य से चाकू युवक के मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति करने वाली किसी भी प्रमुख रक्त वाहिका या किसी भी महत्वपूर्ण तंत्रिका को भेदने से चूक गया अन्यथा स्थायी क्षति हो सकती थी। उन्होंने कहा कि तेजस पाटिल अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं इसलिए उसे गुरुवार को छुट्टी मिलने की संभावना है। वही घायल तेजस जयदेव सोशल मीडिया नेटवर्क पर हीरो बन गया है जो हिम्मत रखते हुए अपने दम पर अस्पताल पहुंच गया. पुलिस बयान में पाटिल ने कहा कि उसका भाई उनके पानी के टैंकर व्यवसाय में भागीदार था लेकिन एक शराबी भी है जिसके कारण वह अपने काम पर ध्यान नहीं देता था जिस बात लेकर छोटा सा कहासुनी हो गया । हालांकि वह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि मोनिष ने उस पर जानलेवा हमला क्यों किया। वही पुलिस ने आरोपी मोनीश की तलाश शुरू कर दी है जो अपराध करने के बाद मौके से फरार है।

Exit mobile version