पाटन : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। नगरीय निकाय चुनाव के अंतिम दिन आज नगर पंचायत पाटन के भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश निक्की भाले एवं पार्षद प्रत्याशियों ने वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी पाटन कार्यालय में भाजपा पदाधिकारीयों, समर्थकों और नगरवासियों के साथ अपना नामांकन जमा किया। 
दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पंच से पार्लियामेंट तक विकास का कमल खिलेगा इसे पूर्ण करने के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता उत्साहित है।
वही प्रदेश प्रतिनिधि जितेंद्र वर्मा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सहित पाटन की जनता मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन पर विजय तिलक लगाने के लिए संकल्पित है। यह नामांकन रैली पाटन की जनता का नामांकन रैली है, जिसमें हर घर, हर क्षेत्र से जनता पाटन नगर के विकास में अपनी सहभागिता निभाने आयी है। जन-जन का उत्साह भाजपा के जीत का प्रमाण है। ⬇️शेष नीचे⬇️
वही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी योगेश निक्की भाले ने कहा कि,
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा दिव्या कलिहारी,महामंत्री अखिलेश मिश्रा, हरीशंकर साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, लोकमनी चंद्राकर, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन कृष्णा भाले, मेहतर वर्मा, शरद बघेल, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, दामोदर चक्रधारी, गोवेर्धन बीजौरा, बाबा वर्मा, केशव बंछोर, प्रकाश बिजौरा,सागर सोनी, आदित्य पांडेय, हर्ष भाले, जगदीश मालपानी, खेमराज यदु,नीलकंठ देवांगन,मुरली देवांगन,लक्ष्मी भाले,सत्यनारायण पटेल,सरजू मरकाम,
*भाजपा के 15 पार्षद प्रत्याशीयों ने किया नामांकन जमा* चंद्रप्रकाश देवांगन, जितेंद्र कुमार निर्मलकर, निशा सोनी, नेहा वर्मा, थानसिंह कश्यप, सुप्रिया देवांगन, तारिणी बाई ठाकुर, राजकुमार देवांगन, रामकृष्ण बघेल, चिरंजीव देवांगन, केवलचंद देवांगन, अन्नपूर्णा पटेल, संगीता धुरंधर, राधिका कोसे, देवेंद्र कुमार ठाकुर ने पार्षद प्रत्याशी के रुप में अपना नामांकन जमा किया।
