
बाल संप्रेषण गृह में अपचारिक बालक को हाऊस फादर ने पीटा, घायल बालक अस्पताल में भर्ती, प्रशासन में हड़कम
अस्पताल में आपचारिक बालक भर्ती
बाल संप्रेषण गृह में अपचारिक बालक को हाऊस फादर ने पीटा, मार खाए बालक को गंभीर अवस्था मे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया भर्ती, घायल अपचारिक बालक और परिजन ने हाउस फादर हीरेंद्र जघेल पर लगाया मारपीट का आरोप, अधिकारी जांच के बाद कार्यवाही का दिया आश्वासन,मीडिया ने उठाई परत—बाल संप्रेषण गृह में क्रूरता की खबर पर प्रशासन में हलचल, अधिकारी जांच के लिए बाल संप्रेषण गृह पहुंचे
राजनांदगांव_ मोतीपुर रामनगर के एक अपचारिक बालक के साथ बाल संप्रेषण गृह में हुई कथित मारपीट का मामला अब तूल पकड़ चुका है। जैसे ही मामला मीडिया की जांच के घेरे में आया, पूरे प्रशासन में हलचल मच गई। बच्चे को हाउस फादर हीरेंद्र जघेल द्वारा टेबल पर लेटा कर बेरहमी से पीटे जाने का आरोप परिजनों ने लगाया था, जिसके बाद यह मुद्दा लगातार सुर्खियों में है।
मीडिया द्वारा तथ्यों की पड़ताल शुरू किए जाने के तुरंत बाद बाल संप्रेषण गृह के प्रमुख अधिकारी चंद्र किशोर लाड़े मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंच गए। अधिकारियों की इस अचानक सक्रियता से साफ है कि मामला गंभीर है और इसे दबाया नहीं जा सकता।
परिजन सोनूकांत विलियमसन और अपचारिक बालक की मां पायल विलियमसन पहले ही यह आरोप लगा चुके हैं कि—
बच्चा चल नहीं पा रहा, दर्द से कराह रहा है और सदमे में है।”
इस बीच, बाल संप्रेषण गृह की अधीक्षक श्रीमती उमेश शुक्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि—
“हमें घटना की जानकारी पहले नहीं दी गई थी। अब हम जांच करवाएंगे और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।”
मीडिया दबाव बढ़ने के बाद प्रमुख अधिकारी के स्वयं निरीक्षण के लिए पहुंचने से उम्मीद जगी है कि अब मामले की निष्पक्ष और कठोर जांच होगी। परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं और प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की अपील कर रहे हैं।
यह पूरा प्रकरण बाल संप्रेषण गृहों की सुरक्षा, निगरानी और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़ा करता है—और अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।
बाइट 1_ घायल अपचारिक बालक
बाइट 2_ सोनूकांत विलियमसन, पिता अपचारिक बालक
बाइट 3_पायल विलियमसन, मां अपचारिक बालक
बाइट 4_सरजू कोहली, प्रवीक्षा अधिकारी,बाल संप्रेषण गृह राजनांदगांव
बाइट 5_श्रीमती उमेश शुक्ला,बाल संप्रेषण गृह राजनांदगांव