Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

राजनांदगांव में सजा फैशन और टैलेंट का मंच, ‘प्रिंस एंड प्रिंसेस ऑफ छत्तीसगढ़ 2026’ का भव्य आयोजन संपन्न

गुरुदेव, राजनांदगांव : वैलेंटिनो डांस स्टूडियो एवं 3rd आई प्रोडक्शन हाउस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “प्रिंस एंड प्रिंसेस ऑफ छत्तीसगढ़ 2026” का भव्य एवं यादगार आयोजन गौरव पथ स्थित श्री गोविंदराम ऑडिटोरियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने रैंप वॉक, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

पूरे आयोजन के दौरान आकर्षक मंच सज्जा, आधुनिक लाइटिंग, बेहतरीन साउंड सिस्टम और व्यवस्थित संचालन ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। हर प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इन प्रतिभागियों ने जीता खिताब

विजेता (Winner): शाहिद सिन्हा, ईशिता कोड़ोपी, शास्वत ओझा, आदया सैलान, धैर्य आहूजा एवं सिद्धि साहू।

फर्स्ट रनर-अप (First Runner-up): जीशान अहमद गोरी, हरमन सलूजा, आराध्य सिंह सेन, तीर्था राठी, निशित देवुल्लापली एवं तान्या मारकंडे।

सेकेंड रनर-अप (Second Runner-up): अथर्व सिंह, वेदिका झा, ऋषभ जंघेल, मुस्कान देवांगन, विनायक वैष्णव एवं आज्ञा राज।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निखिल द्विवेदी, संदीप सोनी, आशीष डोंगरे, डॉ. चेतन साहू, रिभय मधुसूदन यादव, पत्रकार दीपक साहू, पत्रकार लाल टोपी, यशवंत साहू, माधव साहू और परदेसी साहू सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए। अतिथियों ने विजेताओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आयोजन की सराहना की।

युवाओं को मिला अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच

आयोजकों ने बताया कि “प्रिंस एंड प्रिंसेस ऑफ छत्तीसगढ़” का उद्देश्य प्रदेश की उभरती प्रतिभाओं को अपनी कला, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। इस आयोजन ने न केवल प्रतिभागियों को नई पहचान दी, बल्कि युवाओं को अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा भी दी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए वैलेंटिनो डांस स्टूडियो एवं 3rd आई प्रोडक्शन हाउस की पूरी टीम को बधाई दी गई।

Exit mobile version