Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सरकार विकास के सभी आयामों की समुन्नत उन्नयन प्रगति पर – OSD आशीष वर्मा

पाटन रानीतराई ग्राम पंचायत करेला में विभिन्न निर्माण कार्यों की भगवान श्री कृष्ण की विधिवत पूजा अर्चना कर यादव समाज के सामुदायिक भवन के लोकार्पण पश्चात मिडिल स्कूल करेला में दो अतिरिक्त कमरों एवमं शीतला मंदिर प्रांगण सीमेंटीकरण एवमं निर्मलाघाट निर्माण की आधारशिला रखी गयी।

ग्राम पंचायत करेला में विभिन्न विकास निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवमं भूमिपूजन कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के ओएसडी माननीय आशीष वर्मा, जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष माननीय अशोक साहू, जनपद पंचायत पाटन सभापति माननीय रमन सिंह टिकरिहा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव (आर) के अध्यक्ष माननीय राजेश ठाकुर जी, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण महामंत्री माननीय रूपेंद्र शुक्ला जी, जनपद पंचायत पाटन सभापति माननीय रूपचंद साहू, जनपद पंचायत पाटन के पूर्व अध्यक्ष माननीय फ़क़ीर वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामचरण ठाकुर जी के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।



वही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि- महात्मा गाँधी जी के ग्रामीण स्वराज की परिकल्पना को साकार करने का दायित्व छत्तीसगढ़ सरकार बखूबी निभा रही है प्रदेश में सतत – विकास व्यापक रूप से प्रगतिशील है ग्रामीण आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनियोजित योजनाबद्ध तरीक़े के संपादित किया जा रहा है सड़क, बिजली, पानी, की गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ साथ किसान, मजदूर, महिला, छात्र , युवा सभी वर्गों के हित में जनकल्याणकारी योजनाओं का सफ़ल क्रियान्वयन बेहतर ढंग से किया जा रहा है।

यह भी पढ़े –  महिला समूह बनाएगी एलईडी बल्ब मिलेगी मसाला पैकेजिंग मशीन

बता दे की प्रत्येक गाँव को डामरीकृत सड़को से जोड़ने के साथ ग्राम में गलियों के सीमेंटीकरण, ग्राम संस्थानों में आवश्यकता की भवनों स्कूल, हॉस्पिटल, विभिन्न सामाजिक, एवमं समरसता भवनों के अतिरिक्त तालाबों में प्रोटेक्शन वाल एवमं निर्मलाघाट पचरीनिर्माण जैसी सूक्ष्मतम परंतु महत्वपूर्ण कार्यों का निर्माण भी शीघ्र एवमं प्रभावी रूप से किया जा रहा है ख़ुशहाल, समृद्ध, संपन्न, एवमं आत्मनिर्भर ग्राम की हम सब की परिकल्पना माननीय मुख्यमंत्री जी के संकल्प से साकार होती प्रतीत हो रही है, श्री वर्मा ने गौठान की स्थिति का विशेष रुप से जायजा लिए व सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया जिससे कि ग्राम में आर्थिक सम्पन्नता आ सके व ग्राम के लोगों में जीवन स्तर में सुधार हो सके।



इस अवसर लेखनी वर्मा सरपंच, मान सिंह नाविक उप सरपंच, बलिराम ठाकुर पंच, विजय बंछोर, छन्नू राम कंवर, दानेश्वर वर्मा, वाणिज साहू, मीना साहू, दुलारी साहू, लक्ष्मी साहू, राजेश्वरी कोसे, मंजू ठाकुर, प्रभा शर्मा, अमरीका कंवर, रोहित साहू गौठान अध्यक्ष, भानु प्रताप यादव, एनएसयूआई छात्रनेता उमाशंकर बाबा चन्द्राकर, राजेश यादव, नेतराम यादव, प्रतिमा साहू बिहान समूह, दिलीप साहू, कन्हैया शर्मा, खुमान साहू, हीरा सिंह साहू, लक्ष्मी नारायण कंवर, बुधराम देशमुख, प्रह्लाद बंछोर, राजेश बंछोर, प्रमोद ठाकुर, गोकुल ठाकुर, छबिराम ठाकुर, राम रत्न ठाकुर, चंद्रकांत बंछोर, राजेश तिवारी, भीखम मेश्राम, सन्त राम वर्मा, दौवा राम बंछोर, गोपी कंवर, अनिल कंवर, यशवंत यादव, छन्नू यादव, मन्नू यादव, मोहन लाल यादव, रोहित यादव, मोहित यादव, मुनिराम यादव, हीरालाल यादव, मुरली यादव, गिरधारी यादव, योगेंद्र बंछोर, बीरेंद्र देशमुख सहित ग्रामीण जन कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Exit mobile version