Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

कोहरा ने ली गुप्ता परिवार की जान….जाने कैसे ?

मनेन्द्रगढ़ : आज सुबह पारिवारिक कार्य से जनकपुर से शहडोल जा रहे कार में सवार परिवार कोहरा होने की वजह से रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में जहां 1 युवक की मौत हो गई वहीं 2 गंभीर रूप से घायल हो गए है। जनकपुर के निवासी 40 वर्षीय संजय गुप्ता अपने चाचा 48 वर्षीय रमाकांत गुप्ता व 17 वर्षीया चचेरी बहन रंगोली को हुंडई कार में लेकर बुधवार की सुबह जनकपुर से शहडोल पारिवारिक कार्य में शामिल होने के लिए निकला हुआ था।

कार को संजय गुप्ता चला रहा था। रास्ते में गाजर गांव के पास सुबह 9 बजे ज्यादा कोहरा होने की वजह से चालक ने कार पर से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। आपको बता दे की इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार चालक संजय गुप्ता की तुरंत ही मौत हो गई जबकि कार में सवार रमाकांत का पैर फ्रेक्चर हो गया, वहीं रंगोली के हाथ-पैर में भी चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया।

Exit mobile version