Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तौरेंगा जलाशय में होगा नौकायान : गरियाबंद जिले में पर्यटन विकास समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न

बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव ने पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई पर दिया जोर

गरियाबंद। जिले में पर्यटन विकास में गति लाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय पर्यटन समिति गठित की गई है। यह समिति पर्यटन विकास की सुविधा के लिये छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के साथ मिलकर काम करेगी।

इसकी प्रथम बैठक आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव एवं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रिखीराम यादव की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस दौरान विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि जिले के पर्यटन स्थलों को पर्यटकों की दृष्टि से साफ-सफाई एवं स्वच्छ बनाये रखने के लिए कार्य योजना बनाई जाये तथा ग्राम समिति गठित कर उस क्षेत्र में साफ-सफाई के लिए वन विभाग के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र में कार्य कराया जाये।
जिससे कि पर्यटक अधिक से अधिक पर्यटन स्थलों में आ सके, साथ ही पर्यटकों के आवागमन को ध्यान में रखते हुये सुगम रास्ता बनाया जाए।

कलेक्टर बी.एस.उइके ने कहा कि जिले में पर्यटन को लेकर काफी विकास की संभावनाएं है।
इसे जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के सहयोग से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जायेगा।

तौरेन्गा जलाशय में नौकायन की संभवाना

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. बर्मन ने अवगत करया कि जल संसाधन विभाग द्वारा तौरेंगा जलाशय में बोटिंग संचालन के लिए आवेदन प्राप्त हुये है। इस पर विकास पर्यटन विकास समिति द्वारा बोटिंग संचालन के लिये सहमति जताई गई है, बैठक में अपर कलेक्टर नवीन भगत, राजिम विधायक प्रतिनिधि विजय कंडरा सहित पर्यटन विकास समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

Exit mobile version