रायपुर/संतोष देवांगन ; मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर पश्चिम विधानसभा में भेंट-मुलाकात के दौरान समता कालोनी के अग्रसेन चौक में नवनिर्मित प्रदेश के पांचवे संभाग स्तरीय सी-मार्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर रायपुर पश्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, महापौर रायपुर श्री एजाज ढेबर सहित स्व-सहायता समूह की महिलाएं वन विभाग तथा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे।….शेष नीचे 👇👇👇
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि सी-मार्ट के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। 
प्रदेश का पांचवां संभाग स्तरीय सी-मार्ट : उल्लेखनीय है कि यह प्रदेश का पांचवां संभाग स्तरीय सी-मार्ट है, जिसे लगभग 3800 स्क्वायर फ़ीट में 1 करोड़ 23 लाख की लागत से तैयार किया गया है।
मुख्यमंत्री के हाथों पांचवे संभाग स्तरीय सी-मार्ट का हुआ लोकार्पण
