रायगढ़ : शहर का रोज़ गार्डन जहां कई लोग सपरिवार सैर करने के लिए जाते है। लेकिन रोज़ गार्डन अब शराबियों और अय्याशी का ठिकाना बन गया है। रोज़ गार्डन में कई जगह आपत्तिजनक सामान पड़े हुए है, जिससे अगर आप अपने परिवार के साथ शहर का रोज़ गार्डन घूमने जा रहे है, तो आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। शहर का प्रसिद्ध रोज़ गार्डन, जो कभी सुबह-शाम सैकड़ों लोगों के लिए ताजगी और सुकूनका स्थान हुआ करता था, अब धीरे-धीरे अपनी गरिमा खोता जा रहा है।
यह पार्क खासकर परिवारों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सैर-सपाटे का एक पसंदीदा स्थान हुआ करता था। लेकिन बीते कुछ महीनों से यहाँ असामाजिक गतिविधियाँ तेज़ी से बढ़ रही हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों में रोष और चिंता का माहौल है। रायगढ़ शहर का प्रसिद्ध रोज़ गार्डन कभी परिवारों के साथ सैर-सपाटे और शांति का एक खूबसूरत ठिकाना हुआ करता था। लेकिन अब उद्यान अपनी असली पहचान खोता जा रहा है।
अब शराबखोरी और असामाजिक गतिविधियाँ रोज़ गार्डन में आम हो गई हैं। पार्क की कई जगहों पर आपत्तिजनक सामग्री पड़ी हुई देखी जा सकती है, जिससे वहां आने जाने वाले परिवारों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन जल्द से जल्द सख्त निगरानी और कार्रवाई करे, ताकि रोज़ गार्डन की पुरानी गरिमा वापस लौटाई जा सके और यह फिर से एक सुरक्षित और स्वच्छ स्थान बन सके।
- यह भी पढ़े :- देह व्यापर में शामिल होटल संचालक हुए गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला !
- यह भी पढ़े :- पाटन ब्लॉक देवांगन समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
- यह भी पढ़े :- गांजे की तस्करी में 4 आरोपी गिरफ्तार, जानिऐ पूरा मामला !
- यह भी पढ़े :- तलाब में मस्ती करते नजर आया हाथियों का झुण्ड !
- यह भी पढ़े :- पुलिस थाना से दुष्कर्म का आरोपी फरार, SP ने टीआई समेत 5 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
