Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बेरोजगारी भत्ता मिलने से बेरोजगारों के चेहरे खिले – श्री किशन खंडेलवाल

राजनांदगांव : कका हे त भरोसा हे यह कहावत भूपेश बघेल के मुख्यमंत्रित्व काल में बनकर चरितार्थ भी हो रही है। रमन सरकार के 15 साल के शासनकाल में ठेंगा देखने वाले बेरोजगारों ने भूपेश बघेल सरकार पर रोजगार मिलने का भरोसा तो जताया है लेकिन फिलहाल उन्हें तब तक के लिए 2500 रुपए बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता मिलना पिछले 2 महीने से शुरू हो गया है। इससे उनके चेहरे खिल उठे हैं।

डॉ. रमन सिंह सरकार ने तो 13 साल में बेरोजगारों के लिए वह नहीं कर पाया जो भूपेश बघेल के कार्यकाल में हो दो महीने में हो गया है। उक्त बातें राजनांदगांव विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य श्री किशन खंडेलवाल ने कहते हुए उनके तथ्य भी दिए हैं जिसमें जिला रोजगार कार्यालय में लोगों ने बेरोजगारी भत्ते के लिए 6589 आवेदन दिया था। जिसमें 4547 लोगों को बेरोजगारी भत्ता दिया गया है।

अभी तक बेरोजगारी भत्ते के लिए लोगों ने रजिस्ट्रेशन हेतु जिला रोजगार कार्यालय में लगभग 111717 आवेदन किया। जिसमें महिला 45394 और पुरूष 56323 ने आवेदन पत्र जमा किया है। भाजपा शासनकाल में 13 सालों में 98 करोड़ बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता और वहीं कांग्रेस शासन काल में महज दो महीने में 68 करोड बेरोजगारी भत्ता बेरोजगारों को दिया गया है।

श्री खंडेलवाल ने कहा कि बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता मिलने से राहत तो मिली है। लेकिन छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार चाहती है। कि बेरोजगारों को रोजगार मिलेगी तो ज्यादा खुशी होगा। जिसके तहत कभी अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ में 25000 वैकेंसी निकाला गया है। जो कि भाजपा शासन काल में प्रतिबंध रोक लगी थी।

जिला रोजगार कार्यालय में लोगों ने लाखों की तादाद में बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन किया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा शासन काल में डॉ रमन सिंह के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया था। लेकिन छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारों को रोजगार देने की बात जो कही थी उसे वह पूरा कर रहे हैं।

Exit mobile version