Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

खूंखार तेंदुए ने किया एक युवक पर हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

कांकेर : जिले के चारामा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम टंहाकापार में एक खूंखार तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया है। तेंदुए ने गांव के निवासी प्रदुम्न निषाद पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जिस घटना के बाद ग्रामीणों ने शीघ्र वन विभाग को इसकी जानकरी दी।

यह भी पढ़े :- मिक्सर मशीन में दबने से चालक की हुई दर्दनाक मौत, जानिए पूरा मामला !

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुआ गांव के बाहरी इलाके से होते हुए रिहायशी क्षेत्र में प्रवेश कर गया और खेत की ओर जा रहे प्रदुम्न पर अचानक झपट पड़ा। जिसके बाद आनन-फानन में घायल ग्रामीण को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। यह बता दें कि इस घटना के बाद गांव में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत का माहौल बन गया है।

यह भी पढ़े :- दीदियों का हुआ सम्मान, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम साय ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित

ग्रामीणों ने सुरक्षा के चलते घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। घटना कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर शीघ्र पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे तेंदुए की गतिविधियों के बारे में तुरंत विभाग को सूचना दें और सतर्क रहें।

यह भी पढ़े :- सैलून में घुसकर चाकू से किया अंधाधुंध हमला, दो युवक की हालत नाजुक

Exit mobile version