Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*वैष्णव समाज का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा अध्यक्ष से मिला, राजगामी सम्पदा अध्यक्ष पद की रखी मांग*

*➡️ रायपुर स्थित निवास पर हुई सौजन्य भेंट, डॉ. रमन सिंह के स्वास्थ्य लाभ की भी कामना*

*राजनांदगांव।*

वैष्णव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने 21 मार्च की रात डॉ. रमन सिंह से उनके रायपुर स्थित निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान समाज के लगभग 50 पदाधिकारियों ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा करते हुए राजगामी सम्पदा के अध्यक्ष पद की मांग प्रमुखता से रखी।
रायपुर में आयोजित इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान वैष्णव समाज के प्रतिनिधियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को रखते हुए राजगामी सम्पदा के अध्यक्ष पद पर समाज के योग्य प्रतिनिधि की नियुक्ति की मांग की। इस अवसर पर समाज के लोगों ने डॉ. रमन सिंह के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता व्यक्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुलाकात के दौरान आपसी सहयोग, सामाजिक विकास और संगठन की मजबूती जैसे विषयों पर भी सकारात्मक संवाद हुआ। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से सन्तोष वैष्णव, संदीप वैष्णव, पूरन दास वैष्णव, सुरेन्द्र दास, हेमन्त वैष्णव, दुष्यंत दास, रविन्द्र वैष्णव, महेन्द्र वैष्णव, कमलेश दास, शिव कुमार, देवकुमार, मनीष वैष्णव, प्रशान्त वैष्णव, बालकृष्ण दास, कमल नारायण, सागर वैष्णव, किशन वैष्णव, आदित्य वैष्णव, जितेंद्र वैष्णव, दिनेश वैष्णव, अजय वैष्णव, शरद वैष्णव, मोनू वैष्णव, रमेश वैष्णव, सुरेन्द्र बैरागी, इंद्रकुमार दास, रेवती रमन दास, सुरेन्द्र वैष्णव, विश्वास वैष्णव, अनूप दास, जगेश्वर दास और लव कुमार वैष्णव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। मुलाकात को लेकर समाज में उत्साह देखा गया और उम्मीद जताई गई कि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल होगी।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version