Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

करेंट की चपेट में आया अधेड़, मौके पर हुई मौत, बिजली विभाग और घर मालिक की लापरवाही पर उठे सवाल ?

नगरी : सिहावा से बड़ी खबर सामने आई, जहां पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट मे आ जाने से 1 अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी मुताबिक नगरी ब्लाक के ग्राम सांकरा कोडमुड पारा निवासी दूरदेश ध्रुव को पेड़ काटते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना सिहावा थाना क्षेत्र की ग्राम सांकरा की है।

बताया जा रहा है कि, पेड़ की टहनी काटने के लिए ऊपर चढ़ा था, टहनी काटते समय उपर की ओर से गई विद्युत तार संपर्क में आने से पेड़ मे विद्युत करंट प्रवाह हो गया, जिससे करंट की चपेट मे आने से उस व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। और शव पेड़ की टहनी पर फंस गया।

दूरदेश ध्रुव मजदूरी करने वाले एक गरीब परिवार के व्यक्ति हैं, जो 06.06.2025 को सोंधूर रोड फारेस्ट ऑफिस के सामने सांकरा निवासी 1 कपड़ा व्यापारी पूनम चंद साहू के पास काम करने गया था। पूनम चंद साहू के घर के सामने झाड़ है, जहां दूरदेश ध्रुव को झाड़ मे चढ़ कर टहनी को काटने के लिए कहा गया। जब वे पेड़ पर चढ़ कर टहनी को काट रहा था। तभी वह करंट के चपेट मे आ गया।

अब यहां पर एक बड़ा सवाल लोगों के बीच चर्चा हों रही है कि, पेड़ काटने से पहले विद्युत लाइन को बंद करने के लिए विधुत विभाग को घर मालिक द्वारा कोई सुचना क्यों नहीं दिया गया। शायद विद्युत विभाग को जानकारी मिल जाती तो यह घटना घटित नही होती। वही दूसरी ओर लोगों का कहना है कि, विद्युत विभाग की भी लापरवाही है। विद्युत विभाग के द्वारा विद्युत तार को बारिश के पहले सटे टहनी को काटने की कार्य किया जाता हैं लेकीन उस कार्य को सही तरीके से नहीं किए जाने से आम लोगों को खुद से करना पड़ रहा है अगर विभाग द्वारा पहले से यह कार्य को किया होता तो यह घटना घटित नहीं होती। अब यहां पर एक बड़ा सवाल ये भी उठाता है कि, इस गरीब मजदुर की मौत की ज़िम्मेदार कौन होगा।

ग्रामीणों बताया कि मृतक की पत्नी बीमार है जो चल फिर नही सकती, अब उसके लिए एक और बड़ी संकट पैदा हो गई। इस घटना को लेकर ग्रामिणो में काफी आक्रोश है, तत्काल इसे मुआवजा देने की मांग शासन प्रशासन से की है। घटना की जानकारी मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को उतार कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नगरी स्थित चीरघर भेजा गया है।

Exit mobile version