जांजगीर : जानकारी के मुताबिक पिता और चार साल का बच्चा बाइक में साथ एनीकट पार कर रहे थे जिसके चलते बाइक फिसलने से दोनों नदी में बह गए।
यह घटना जांजगीर के मुलमुला थाना क्षेत्र के मानाडेरा – कोसा गांव में घटित हुई है। बता दे की पामगढ़ थाना क्षेत्र के डोंगाकोहरौद गांव का प्रकाश पटेल अपनी पत्नी व चार साल के बेटे के साथ मल्हार के पास किसी गाँव में गया था। और वह कल दोपहर बाइक से अपनी पत्नी व बच्चे के साथ मल्हार की ओर से अपने गांव वापस आ रहा था।
परन्तु जब वह मानाडेर- कोसा गांव पहुँचा तो यहां लीलागर नदी पर बने एनीकट को पार करने लगा। वही बारिश के चलते यहां नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है और एनीकट के ऊपर 2 फीट पानी बह रहा है ,इस जलमग्न एनीकट को प्रकाश पटेल पार कर रहा था । बताया जा रहा है की प्रकाश पटेल बाइक की टंकी में अपने 4 साल के बेटे शुभम को बिठाया था और पत्नी पैदल थी , वही एनीकट के ऊपर तेज बहाव में कुछ दूर जाते ही बाइक नहीं संभल पायी और बाइक समेत प्रकाश व बेटा शुभम एनीकट से लीलागर नदी में गिर पड़े।
वही प्रकाश किसी तरह तैर कर वापस आ गया पर उसका चार साल का शुभम नदी में बह गया। घटना की सूचना पर पहुँची एसडीआरएफ़ के गोताखोरो ने कल बच्चे की तलाश शुरू की पर वह चार पांच घण्टो तक खोजने पर भी नहीं मिल सका। फिर अंधेरा होने के चलते कल तलाश रोक दी गई। वही आज फिर से बच्चे की तलाश शुरू की गई है।
