Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया पंचायत सचिव को सस्पेंड, सचिव ने की थी यह गलती

file photo

जांजगीर-चाँपा : जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम रगजा पंचायत सचिव दुर्गाचरण जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, बता दे की जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा निलंबन आदेश जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत सचिव दुर्गाचरण जायसवाल का उक्त कृत्य अपने कर्तव्य के प्रति घोर उदासीनता और लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं वरिष्ठ अधिकारियों की आदेशों की अवहेलना की श्रेणी में आता है और इस पर पंचायत सचिव का कृत्य छग पंचायत (आचरण) नियम 1998 के विपरीत होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है, निलंबन अवधि में ग्राम पंचायत सचिव का मुख्यालय सक्ती जनपद पंचायत कार्यालय निर्धारित किया जाता है, निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Exit mobile version