Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नरेंद्र बंछोर जी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने दी शुभकामनाएं

नरेंद्र बंछोर जी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने दी शुभकामनाएं

भिलाई (छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़)। भिलाई स्टील प्लांट ऑफिसर्स एसोसिएशन (BSP OA) के अध्यक्ष एवं सेफी (SEFI) चेयरमैन श्री नरेंद्र बंछोर जी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य सेक्टर-6 स्थित ऑफिसर्स एसोसिएशन (प्रगति भवन) पहुंचे। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने श्री बंछोर जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

संगठन के पदाधिकारियों ने श्री नरेंद्र बंछोर जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उनके कुशल नेतृत्व एवं कर्मचारी हितों के प्रति सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए संगठन की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

कार्यक्रम में भानु प्रताप यादव, प्रांताध्यक्ष—कर्मचारी-अधिकारी प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन, विजय कुमार रात्रे, अध्यक्ष—भिलाई स्टील प्लांट अनुसूचित जाति/जनजाति एसोसिएशन, अनिल खेरवार, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, प्रेमलाल सिन्हा, जीवन सिन्हा, प्रदेश कोषाध्यक्ष, अनुरूप साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

सभी उपस्थितजनों ने श्री नरेंद्र बंछोर जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

Exit mobile version