Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

युवक को कुचलते हुए घर में जा घुसी तेज रफ्तार कार, मचा हाहाकार

रायपुर/संतोष देवांगन : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में आज शनिवार को एक हादसा हो गया है। जहां एक घर में तेज रफ्तार कार अचानकर घुस गई। जानकारी के अनुसार बड़ा अशोक नगर दुर्गा चौक स्थित ठगे यादव नामक बुजुर्ग के घर में कार घुस गई।

बताया जा रहा है की वेगनआर कार ड्राइवर शराब के नशे में था व टेलर युवक और साइकिल बनवाने आए युवक को कुचलते हुए बुजुर्ग के घर में जा घुसा। वही कार ने बाइक को भी रौंदा। इस हादसे में दो लोगों को गंभीर चोट आई है। वहीं बताया जा रहा है कि घटना के डेढ़ घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुला कर दोनो घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से अंबेडकर अस्पताल भेजा।

Exit mobile version