Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बस ने मारी बाइक को ठोकर, युवक की मौके पर मौत, अफरा तफरी का बना माहौल

बस ने मारी बाइक को ठोकर, युवक की मौके पर मौत, अफरा तफरी का बना माहौल

जांजगीर-चांपा : सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। वह कहीं काम से जा रहा था, युवक बाइक से निकला हुआ था। लेकिन रास्ते में बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौके पर ही युवक की मौत हो गई। कचंदा निवासी अमित टंडन(27वर्ष) किसी काम से अपने घर से पामगढ़ जा रहा था।

और युवक मेंऊभाटा के पास पहुंचा था। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार बस जो बिलासपुर से शिवरीनारायण की ओर जा रही थी। वह काफी तेज रफ्तार में थी। और ऐसे में सामने से जब बाइक चलाता हुआ युवक आया, तब बस कंट्रोल नहीं हो पाया और बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई।

इस हादसे के बाद बस और सवारी छोड़कर ड्राइवर भाग गया। वहीं आस-पास के लोग तुरंत पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। परिजनों को भी इस बारे में सुचना दी गई। और पुलिस जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। फिर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस आरोपी बस ड्राइवर की तलाश कर रही है। आपको बता दे की यह हादसा पामगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है।

Exit mobile version