Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

फांसी लगाकर युवती ने किया सुसाइड, किराये के मकान में मिली लाश !

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत के सामने मकान वाले में एक युवती की चुनरी से लटकती लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किन्तु मौत का कारण अभी तक का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरा मामला घरघोड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड क्र. 15 का है।

यह भी पढ़े :- प्रसिद्ध रोज़ गार्डन बना असामाजिक तत्वों एवं अय्याशी का ठिकाना

मिली जानकारी के मुताबित 25 वर्षीय अनिया पुजारी, पिता स्व. कौशलेस पुजारी जनपद पंचायत के सामने लाला कनौजिया के घर में किराए के घर में रहती थी। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर कुछ लोगों ने मकान के पीछे के छेद से अंदर देखा तो चुनरी में अनिया पुजारी की लाश लटक रही थी। यह जानकारी बहुत जल्द की तरह मोहल्ले में फैली और देखते ही देखते मौके पर पड़ोसियों का भीड़ लग गया। परिजनों ने घटना की सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को उतारा और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। किंतु मौत का कारण अभी भी अज्ञात है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। इस मामले में घरघोड़ा पुलिस थाना (SI) खेमराज पटेल ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

Exit mobile version