Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार आयी है तब से आम जनता पर कहर ही बरपाई हैः सूर्यकांत जैन

राजनांदगांव : केन्द्र की भाजपानीत मोदी सरकार द्वारा कांग्रेस के शीर्षनेतृत्व माननीय राहुल गांधी जी षडंयत्रपूर्वक लोकसभा सांसद की सदस्यता रद्द करने को लेकर कांग्रेस द्वारा पूरे देश में जय भारत सत्याग्रह आंदोलन चलाया जा रहा है। जिसको लेकर जयस्तंभ चौक पर शुक्रवार को दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा नीति मोदी सरकार के विरोध में नुक्कड़ सभा आयोजित की गई।….शेष नीचे 👇👇👇



नुक्कड़ सभा का संचालन करते हुए दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी राज में आम जनता की आवाज को उठाने एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने पर भाजपा की मोदी सरकार विपक्ष को प्रताड़ित करती है। देश के प्रमुख विपक्षी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष 4 बार के सांसद राहुल गांधी जब संसद के अंदर बात करते है तो उन्हें बोलने नहीं दिया जाता माइक बंद कर दिया जाता है। सत्तारूढ़ सांसद बहुमत के अतिवादी चरित्र का प्रदर्शन करते हुए संसद की कार्यवाही नहीं चलने देते है। लगता है नरेन्द्र मोदी राहुल गांधी जी के सवालों से भयभीत होकर नीति विरूद्ध तरीके से देश की आवाज बन चुके राहुल गांधी के खिलाफ षडंयत्र रचते रहते है। आखिर राहुल गांधी जी के उपर सारी कार्यवाहियों क्यों की गई है इसका एक मात्र कारण है राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री मोदी के निकट सहयोगी अडानी के घोटालेबाजी और अडानी-मोदी के गठबंधन पर आवाज उठाते दो सवाल पूछे थे कि अडानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ रूपए कहां से आया! किसका काला धन है, किसकी शेल कंपनियों से है, ये कंपनियों डिफेंस फिल्ड में काम कर रही है। कोई क्यों नहीं जानता कि यह पैसा किसका है, इसमें एक चीनी नागरिक है और यह चीनी नागरिक कौन है। ….शेष नीचे 👇👇👇



महापौर हेमा देशमुख ने केन्द्र तानाशाही रवैये को लेकर कहा कि आज पुलवामा का सच तत्कालिन राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयानों के बाद जनता के बीच आ चुका है तो इस देश के प्रधानमंत्री अपनी नाकामी छूपाते फिर रहे हैं जो 40 जवान देश के लिए शहीद हुए, उन जवानों के कितनी माताओं ने अपने लाल खोएं और कितनी बहनों ने अपना भाई खोया इसका जिम्मेदार केन्द्र में बैठी मोदी सरकार हैं। वहीं आज देश में बढ़ती हुई महंगाई पर सवाल करना इस देश में अपराध हो गया है। आज डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस सहित खाद्य सामग्री के बढ़े हुए दामों ने सभी घरों का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। जिसका जिम्मेदार अपने चंद उद्योगपति मित्रों को लाभ पहंुचाने वाली सरकार है।….शेष नीचे 👇👇👇



आज की नुक्कड़ सभा को नगर निगम के पूर्वसभापति रमेश डाकलिया, शहर कांग्रेस महामंत्री झम्मन देवांगन, अमित चंद्रवंशी, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, मेहुल मारू, बसंत चितलांग्या ने संबोधित किया। सभा में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, पार्षद सिद्धार्थ डोंगरे, खैरूनिशा, डा. राकेश कुमार, राजेश चौहान, सतीश सोनपिपरे, सुरेन्द्र देवांगन, शुभम कसार, नारायण सोनी, निखत परवीन, गंगाबाई साहू, विद्या त्रिपुणे, दुर्गा देवांगन, कुशल रजक, राजेश पटेल, लक्की रामटेके, दुर्गेश ढीवर, ललित मरकाम, मोहन चुनरकर, हर्ष खोब्रागढ़े, दिव्यांश चौरड़िया, मजहर खान, संदीप सोनी, दीनू साहू, हैदर अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version