Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया बड़ा ऐलान, अब इन लोगो को भी मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ… जानिए

दंतेवाड़ा : मुख्यमंत्री आज बस्तर संभाग के दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने दंतेवाड़ा जिले के लिए 160 करोड़ 53 लाख रूपय की विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने आवास प्लस योजना 2024 को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

उन्होंने बताया कि मार्च महीने के बाद फिर से सरकार 4 लाख नये प्रधानमंत्री आवास बनाकर देगी। और अब तक केवल 10 हजार रूपय मासिक वेतन (अधिकतम) वालों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलता था, लेकिन अब से इस साल 2025 में सरकार आवास प्लस योजना लाने वाली है, जिसमें 15 हजार रूपय मासिक वेतन पाने वालों को भी इस योजना का लाभ मिल सकेगा। और इतना ही नहीं, इस योजना के तहत जिसके पास बाइक है, 2.5 एकड़ सिंचित जमीन और 5 एकड़ असिंचित जमीन है, उन्हें भी अब प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिलेगा। और इसका सर्वे काम चालू हो गया है। इस देश में कोई भी बिना घर के नहीं रहेगा, सबका पक्का घर होगा।

सीएम साय ने बताया कि, इस योजना का लाभ लेने के लिए अपना सर्वे खुद कर सकेंगे। भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने एक ऐप तैयार किया है। उस ऐप में आधार कार्ड के माध्यम से लॉगिन कर फार्म भर सकते हैं। जिससे पात्र आवेदनकर्ता अपना सर्वे रिपोर्ट देख सकेंगे। उन्होंने आगे बतया कि आज दंतेवाड़ा जिले के लिए बड़ा सौभाग्य का दिन है, कि आज 160 करोड़ 53 लाख रूपय के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन वन मंत्री केदार कश्यप, कई जनप्रतिधि, अधिकारियों और संगठन के लोगों की उपस्थिति में समपन्न हुआ है। निश्चित रूप से इससे जिले को लाभ मिलेगा।

Exit mobile version